पानी भरे खड्ड में डूबकर दो बच्चों की मौत
जहानाबाद, 12 दिसंबर (भाषा) बिहार के जहानाबाद जिले के बराबर थाना अंतर्गत डकरा गांव के समीप पानी भरे एक खड्ड में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बराबर थाना अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि मरने वालों में साधु मांझी का आठ वर्षीय पुत्र डब्लू कुमार और केशव मांझी का छह वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल है| उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह अपने घर से शौच के लिए निकले इन बच्चों का शव कल शाम को उक्त पानी भरे खड्ड से बरामद किया गया ।
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2PzHFYr
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2PzHFYr
No comments