Breaking News

किशनगंज को पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र के रुप में विकसित किया जा सकता है:नीतीश

किशनगंज, 12 दिसम्बर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि किशनगंज को पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र के रुप में विकसित किया जा सकता है। किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी स्थित डॉ0 कलाम कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की साइट बहुत ही उत्तम है। बगल में महानंदा नदी है, यहां का वातावरण भी मनोरम है। उन्होंने कहा कि किशनगंज को भी पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र के रुप में विकसित किया जा सकता है। ईको टूरिज्म के लिए किशनगंज बेहतर

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2zVkxyy

No comments