Breaking News

VIDEO: शिवानंद तिवारी बोले, नोटबंदी स्वार्थ के लिए उठाया गया कदम

नोटबंदी के विरोध में विपक्ष जहां पूरे देश प्रदर्शन कर रहा है वहीं, आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि बीजेपी ने अपने निजी स्वार्थों के लिए यह कदम उठाया था. वहीं, शिवानंद तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति सुधरी है. देश का अर्थ व्यवस्था मजबूत हुआ है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2016 में 8 नवम्बर को नोटबंदी की घोषणा की थी. इसके बाद बैंकों के बाहर पैसा निकालने और पुराने नोट जामा करने के लिए लम्बी कतारें लग गई थीं. पीएम मोदी ने कालाधन पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया था.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2DvVsOa

No comments