VIDEO: छेड़खानी के विरोध में दो गुट आपस में भिड़े, 7 जख्मी
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लड़की के साथ छेड़खानी के बाद हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई. इस वारदात में एक महिला सहित 7 लोग जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है. बहुत दिनों से एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था. बीती रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2RKFkv4
No comments