Breaking News

VIDEO: छापेमारी में पुलिस ने बरामद किया 350 पेटी अवैध विदेशी शराब

राजधानी पटना के अगमकुआं थाना पुलिस ने मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर एनआरएल पैट्रोल पंप के पास छापेमारी कर विदेशी शराब लदे एक ट्रक को जप्त करने में सफलता पाई है. पुलिस ने ट्रक से 350 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने मौके से ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चालक चकमादेकर फरार हो गया. बरामद किया गया शराब हरियाणा के सोनीपत से ट्रक में लादकर दरभंगा के किसी होटल में डिलीवरी के लिए जा रहा था. ट्रक में 350 पेटी विदेशी शराब को पशुओं को खिलाई जाने वाले चारा के बोरे से छिपाकर रखा गया था. फिलहाल पुलिस अवैध शराब माफियाओं का पता लगाने में जुटी है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2QaHaFn

No comments