Breaking News

सामान्य हुआ गया-पं.दीनदयाल उपाध्याय रूट, ट्रैंक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य संपन्न

गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे रेलवे ट्रैक का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य संपन्न हो गया है. इसके साथ ही इस रूट पर ट्रेनों का भी परिचालन सामान्य हो गया है. हालांकि पिछले 23 अक्टूबर से इस रूट की लगभग सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई थी, क्योंकि डेहरी-ऑन-सोन और सोन नगर के बीच रेलवे ट्रैक का काम चल रहा था. बताया जाता है नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से अब ट्रेनों का समय पर चलने में आसानी होगी और ट्रेनों के लेट होने के शिकायत अब मिलेंगे. डीआरएम पंकज सक्सेना और पूर्व मध्य रेल के मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर परिचालन का शुभारंभ किया और इसके साथ ही एक सप्ताह से ठप गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2qk2Xiw

No comments