Breaking News

VIDEO: मधुबनी में एसआई और चौकीदार को शराब पीने के जुर्म में किया गिरफ्तार

मधुबनी में एसआई और चौकीदार को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामला जयनगर पुलिस ने टाउन थाना का है. जयनगर थाना प्रभारी उमाशंकर राय ने बताया कि मधुबनी टाउन थाना के सहायक अवर निरीक्षक उमेश चन्द्र राय और अरेर थाना के चौकीदार कैलाश कामत को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हो गई है. इस मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक बरनवाल ने बताया कि दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है.(अमित की रिपोर्ट)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2oVBS4G

No comments