VIDEO: शेखपुरा में सुबह से ही बंद का माहौल गरमाया, रोकी ट्रेन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज कांग्रेस के भारत बंद का असर शेखपुरा में भी देखा जा सकता है. भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए और क्यूल गया रेल पैसेंजर ट्रेन रोक दी. इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. बंद समर्थक सुबह से ही तेल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. उनकी मांग है कि या तो वादे पूरे किए जाएं या फिर इस्तीफा सौंपा जाए. कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ इस बंद में आम लोगों से भी जुड़ने की अपील कर रहे हैं. (रिपोर्ट- अजीत कुमार)from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2CCkaN6
No comments