Breaking News

भारत का अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क केवल सात-आठ प्रतिशत: गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत का अमेरिकी उत्पादों पर लागू शुल्क सिर्फ सात-आठ प्रतिशत है और यह बहुत अधिक नहीं है. गोयल ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत के बारे में जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि भारत का मानना ​​है कि वह उन देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते कर सकता है जो निष्पक्ष व्यापार गतिविधियों का पालन करते हैं. अमेरिकी ने भारत पर हाल ही में 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया है.

वाणिज्य मंत्री ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके अनुचित तौर-तरीकों ने दुनिया को वर्तमान मोड़ पर ला खड़ा किया है. उन्होंने साफ किया कि चीन की कार विनिर्माता बीवाईडी का भारत में प्रवेश वर्तमान स्थिति में स्वागत-योग्य नहीं है.

गोयल ने कहा कि हम वैश्वीकरण से अलग होने के युग में नहीं बल्कि पुनःवैश्वीकरण के युग में हैं. यदि निष्पक्ष गतिविधियों का सम्मान करने वाले देश एक साथ आते हैं तो वर्तमान स्थिति भारत के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान कर सकती है.

अमेरिकी शुल्क संकट पर गोयल ने स्पष्ट किया कि भारत के शुल्क अनुचित व्यापार के खिलाफ सुरक्षा तथा डंपिंग जैसे पहलुओं में शामिल अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ एक ढाल है.



from NDTV India - India https://ift.tt/YuW1dIS

No comments