राहुल ने कांग्रेस नेताओं से ओबीसी, महिलाओं का फिर से विश्वास जीतने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी नेताओं से अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) और महिलाओं का फिर से समर्थन हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की. सूत्रों ने बताया कि राहुल ने कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में इस बात पर जोर दिया कि पार्टी के पास अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का समर्थन है, लेकिन ओबीसी वर्गों तथा अन्य कमजोर तबकों का समर्थन भी हासिल करने की जरूरत है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिलाओं का भी समर्थन हासिल करना होगा जो देश की आबादी का करीब 50 फीसदी हैं. सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं से अपील की कि वे ओबीसी मतदाताओं का फिर से विश्वास हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल सकती है.
from NDTV India - India https://ift.tt/reUq1Eb
No comments