मराठा साम्राज्य से जुड़े स्थानों की यात्रा करवाएगा रेलवे, भारत गौरव ट्रेन यात्रा की घोषणा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रेलवे ने ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज और गौरवशाली मराठा यात्रा'' की घोषणा की है और यह जुलाई से शुरू होगी. इस यात्रा के तहत, राज्य में मराठा साम्राज्य से जुड़े स्थानों और प्राचीन तीर्थस्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.
फडणवीस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 16 जुलाई से शुरू होने वाली इस 10 दिवसीय यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन संचालित की जाएगी. दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास तथा भव्य विरासत एवं महाराष्ट्र के सांस्कृतिक और तीर्थस्थलों को दिखाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह यात्रा दिल्ली से शुरू होगी और पुणे, रायगढ़, नासिक तथा छत्रपति संभाजीनगर को कवर करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल महज एक यात्रा नहीं है. यह महाराष्ट्र की संस्कृति और मराठा साम्राज्य की वीरता और कालातीत विरासत को श्रद्धांजलि देना है.रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन दिल्ली से रवाना होगी और रायगढ़ किला, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और शिवनेरी किला (पुणे), शिरडी (अहिल्यानगर), त्र्यंबकेश्वर (नासिक), एलोरा गुफाएं और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (छत्रपति संभाजीनगर) तक पहुंचाएगी.
from NDTV India - India https://ift.tt/KMeRmvW
No comments