Breaking LIVE: पाकिस्तान ट्रेन हाइजैक में 104 बंधकों को छुड़ाया गया, 16 आतंकी ढेर
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरंग में बलूच आतंकवादियों द्वारा एक यात्री ट्रेन का अपहरण करने के बाद कम से कम 16 आतंकवादी मारे गए और 104 यात्रियों को सुरक्षा बलों ने बचा लिया. नौ बोगियों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी, जब हथियारबंद लोगों ने मंगलवार दोपहर को गुडलार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाके के पास एक सुरंग में इसे रोक लिया. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बाद में हमले की जिम्मेदारी ली. सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में वे महिलाओं और बच्चों सहित 104 यात्रियों को बचाने में सफल रहे. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी आज मॉरीशिस में मौजूद हैं. उन्हें मॉरीशिस में राजकीय सम्मान भी दिया गया है. यहां आपको ये भी बता दें कि आज मध्यप्रदेश में बजट पेश किया जाना है. इसके अलावा भी देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों की जानकारी के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.
from NDTV India - India https://ift.tt/v5eV1p6
No comments