Breaking News

ग्रेटर नोएडा: एसयूवी पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत और तीन घायल

ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार शाम एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार एक छात्र की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

प्रवक्ता ने बताया कि घटना बीटा- दो क्षेत्र में शारदा यूनिवर्सिटी मार्ग पर हुई जब स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और एक पेड़ से टकरा गई.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.

प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की पहचान झांसी के निवासी पंडित उर्फ ध्रुव के रूप में हुई है. जबकि घायल गौतम बुद्ध नगर के निवासी अभिनव, अभय और बिहार के सिवान निवासी आर्य का उपचार किया जा रहा है.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/L75tTXO

No comments