Breaking News

गुजरात के मेहसाणा जिले में ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट हुई घायल

गुजरात के मेहसाणा जिले में सोमवार शाम निजी विमानन अकादमी का एक विमान प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक महिला पायलट घायल हो गईं.

मेहसाणा तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक डी जी बडवा ने बताया कि एकल इंजन वाला विमान कुछ तकनीकी कारणों से मेहसाणा शहर के पास उचर्पी गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

निरीक्षक ने बताया, "विमानन अकादमी के प्रशिक्षण विमान ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में प्रशिक्षु पायलट को मामूली चोटें आयीं. उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है."

बडवा ने कहा कि घटना की आगे की जांच के लिए हवाई अड्डे के साथ-साथ उड्डयन प्राधिकारियों को भी दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है.



from NDTV India - India https://ift.tt/4tKZ2sJ

No comments