होली से पहले रंग लगाने से मना किया तो गला घोंटकर मार डाला
राजस्थान के दौसा जिले में तीन लोगों ने रंग लगाने से मना करने पर 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी.पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को रालावास गांव में हुई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक, बबलू और कालूराम स्थानीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हंसराज को रंग लगाने पहुंचे.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश अग्रवाल ने बताया कि जब हंसराज ने रंग लगवाने से मना कर दिया तो तीनों ने पहले उसकी लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई की और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना से गुस्साए परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने बाद में हंसराज के शव के साथ प्रदर्शन किया और इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया.
प्रदर्शनकारियों ने हंसराज के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और तीनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. अधिकारी ने बताया कि पुलिस के आश्वासन के बाद शव को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया.
इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है. होली जैसे त्योहार पर ऐसी घटना ने दिल दुखाती है. हंसराज के परिवार पर क्या बीतेगी, ये ना सोचते तो काम चल जाता, पर खुद उनके परिवार पर अभी क्या बीत रही होगी, ये तो सोचना चाहिए था. थोड़ा सा दंभ कम कर लिया होता तो आज घर पर त्योहार मना रहे होते. अब आगे जेल जाना पड़ेगा. कोर्ट-कचहरी में कई साल कटेंगे. समाज में अपराधी कहे जाएंगे. ये सब क्यों बस कुछ पलों की मस्ती के लिए.
from NDTV India - India https://ift.tt/aybTJUn
No comments