Breaking News

होली और जुमे पर फिर हुई तल्ख बयानबाजी, अब दरभंगा की मेयर बोलीं- दो घंटे रोकी जाए होली

बिहार के दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने एक बयान में कहा है कि होली के दौरान जुमे की नमाज के लिए साढ़े बारह बजे से दो बजे तक होली के कार्यक्रमों को रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज का समय आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है, इसलिए होली पर दो घंटे का ब्रेक लिया जाना चाहिए.

दरभंगा की मेयर ने आग्रह किया है कि होली खेलने वाले लोग मस्जिद और नमाज पढ़ने की जगहों से दो घंटे के लिए दूरी बनाकर रखें. उन्होंने कहा कि होली और रमजान पहले भी कई बार एक साथ पड़ चुके हैं और जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके हैं.

दरभंगा जिला प्रशासन ने होली और जुमे की नमाज से पहले शांति समिति की बैठक की, जिसमें मेयर अंजुम आरा भी शामिल हुईं. बैठक के बाद, मेयर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ गई है, इसलिए उन्होंने हिंदू समुदाय से आग्रह किया कि वे साढ़े बारह से दो बजे तक होली को रोक दें.

BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने दरभंगा की मेयर और अन्य मुस्लिम नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को निभाने की जिम्मेदारी हमेशा हिंदुओं पर ही क्यों डाली जाती है? इस बार होली जुम्मे के दिन है, इसलिए मुसलमान भी इस तहजीब को निभाने की जिम्मेदारी उठाएं और हिंदुओं की भावना का सम्मान करें.

बीजेपी विधायक ने क्या कहा था?
इससे पहले बिहार बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर (बचौल) ने कहा कि होली के दिन मुस्लिम घर से बाहर निकलने से परहेज करें, घर पर ही अपना उत्सव मना लें. मुस्लिम भाई अगर निकलें तो दिल बड़ा कर निकले, रंग लग भी जाए तो वे बुरा नहीं मानेंगे. उनसे अपील है कि मुस्लिम एक दिन नहीं निकले.



from NDTV India - India https://ift.tt/0BoQr7c

No comments