Breaking News

जीवन किसी भी परीक्षा से बड़ा, असफलता आखिरी मंजिल नहीं : JEE की छात्रा की सुसाइड वाली खबर पर गौतम अदाणी ने जताया दुख

यूपी के गोरखपुर से मन को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई, जिसमें JEE एग्जाम में फेल हुई एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. महज एक परीक्षा में सफलता न मिलने पर वह इस कदर आहत हो गई कि उसने अपने जीवन को ही खत्म कर लिया. इस बिटिया ने अपने माता-पिता के लिए सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें वह अपने मम्मी-पापा से उनके सपनों को पूरा न कर पाने के लिए माफी मांग रही है. इस घटना से अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी बेहद मर्माहत हैं. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है. 

गौतम अदाणी ने लिखा है कि अपेक्षाओं के बोझ तले दबकर एक होनहार बेटी का यूं चले जाना हृदयविदारक है. जीवन किसी भी परीक्षा से बड़ा होता है- यह बात अभिभावकों को खुद भी समझनी होगी और बच्चों को भी समझानी होगी. मैं पढ़ाई में बहुत सामान्य था. पढ़ाई एवं जीवन में कई बार असफल भी हुआ, लेकिन हर बार जिंदगी ने नया रास्ता दिखाया, मेरी आप सभी से बस इतनी सी विनती है - असफलता को कभी आखिरी मंज़िल न समझें, क्योंकि ज़िंदगी हमेशा दूसरा मौका देती है…!

Add image caption here

यहां पढ़ें, क्या था पूरा मामला

सॉरी मम्मी, पापा... JEE में फेल हुई छात्रा ने लगाई फांसी, छोड़ा भावुक कर देने वाला सुसाइड नोट



from NDTV India - India https://ift.tt/Jew6sDZ

No comments