यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने वाली महिला के इलाज का खर्च वहन करेगी तमिलनाडु सरकार : स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार उस महिला के अस्पताल का पूरा बिल चुकाएगी जिसे यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर वेल्लोर जिले में चलती ट्रेन से बाहर धकेल दिया गया था. स्टालिन ने महिला को तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की और छह फरवरी को हुई इस घटना के कारण महिला का गर्भपात होने पर दुख जताया.
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार महिला के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी और उन्होंने प्राधिकारियों को पीड़िता की विशेष देखभाल करने का निर्देश दिया है.
वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने आठ फरवरी को अस्पताल में महिला से मुलाकात कर उसे 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी थी तथा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था.
घटना के समय महिला चार महीने की गर्भवती थी. आरोपी की पहचान हेमराज के रूप में हुई है जो वेल्लोर जिले के एक गांव का रहने वाला है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
from NDTV India - India https://ift.tt/e1VD2po
No comments