'उंगली नीचे कर...' : जब रणवीर इलाहाबादिया को लेकर डिबेट में भीड़ गए तहसील पूनावाला और सुनील पाल
इंडियाज गॉट लेटेंट शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है. अश्लील जोक्स को लेकर उनके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं. वहीं, डिबेट शो में तहसील पूनावाला और सुनील पाल आपस में भिड़ गए.
कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा कि लाफ्टर को दुनिया की सबसे बेहतरीन दवा माना जाता है, लेकिन कुछ लोग बिना सोचे-समझे बकवास करते हैं और इंसानियत से दूर होते हैं. उनके माता-पिता को भी उन पर शर्म आनी चाहिए. ऐसे लोग समाज के लिए हानिकारक होते हैं और उन्हें आतंकवादी जैसे शब्दों से जोड़ दिया.
इस पर तहसीन पूनावाला ने विरोध जताया और कहा कि आप ऐसे लोगों को आतंकवादी नहीं कह सकते. यह उचित नहीं है और इसके बाद दोनों के बीच डिबेट शो में तीखी बहस हुई.
स्टैंड कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अलाहबादिया मुश्किलों में आ गए हैं. उन्होंने समय रैना के शो में भद्दे मजाक किए, जिसको देख लोग भड़क गए हैं. इतना ही नहीं रणवीर अलाहबादिया और समय रैना सहित शो के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है. हर ओर आलोचना को देखते हुए अब रणवीर अलाहबादिया ने लोगों से माफी मांगी है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.
मामले के तूल पकड़ने पर रणवीर और समय रैना के साथ शो के आयोजकों पर शिकायत दर्ज की गई है. इंडियाज गॉट लेटेंट के वीडियो को देख लोग रणवीर की आलोचना कर रहे हैं और उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि वो इतना घटिया कैसे सोच सकते हैं?
यूट्यूब ने हटाया वीडियो
यहां आपको यह भी बता दें कि इंडियाज गॉट लैटेंट के नए एपिसोड पर हुए विवाद के बाद यूट्यूब ने इस एपिसोड को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.
from NDTV India - India https://ift.tt/i15wBjx
No comments