Breaking News

VIDEO: महाकुंभ में अरब का शेख बनकर रौब में घूम रहा था युवक, लोगों ने पकड़कर की जमकर धुनाई

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में रोजाना लाखों की संख्‍या में श्रद्धालु पहुंचे रहे हैं. साथ ही बहुत से ऐसे लोग भी महाकुंभ का रुख कर रहे हैं, जिनका मकसद रील बनाना और वायरल होना है. लाइक्‍स और कमेंट के चक्‍कर में कई बार ऐसे लोग अपने लिए ही मुश्किलें खड़ी कर लेते हैं. महाकुंभ के दौरान एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जब एक शख्‍स की पोशाक उसके लिए महंगी पड़ गई. लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्‍स अरब का शेख बनकर महाकुंभ में घूमता नजर आता है. अरब के शेखों जैसी सफेद पोशाक और आंखों पर काला चश्‍मा पहनकर यह शख्‍स बहुत ही रौब में चल रहा है. इसके साथ में कुछ अन्‍य युवक भी नजर आ रहे हैं. 

इस दौरान एक शख्‍स युवक का नाम पूछता है तो शेख की वेशभूषा में चल रहे युवक के बजाय उसके साथ चल रहे युवक जवाब देते हैं. वह बताते हैं कि शेख का नाम प्रेमानंद है और यह राजस्‍थान से आया है.  

हालांकि वीडियो के अगले भाग में कुछ लोग अचानक से दौड़ते नजर आते हैं. स्थिति साफ होती है तो पता चलता है कि शेख की पोशाक में जो शख्‍स है, उसे कुछ लोगों ने घेर लिया है. साथ ही उसकी पगड़ी भी गायब हो गई है. यह लोग उसे पीटने लगते हैं. इनमें कुछ साधु भी नजर आते हैं. 



from NDTV India - India https://ift.tt/hdDjmR9

No comments