Breaking News

WhatsApp, Facebook और Instagram हुआ डाउन, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बारिश

WhatsApp, Facebook और Instagram डाउन हो गया है. डाउन होते ही देश और दुनिया भर के लोगों ने एक्स पर मीम्स की बौछार कर दी हैं. देखा जाए लाखों यूजर्स इस समय परेशानी का सामना कर रहे हैं. रात करीब साढ़े 11 बजे से यूजर्स को इन ऐप्स पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो हुई. इस समस्या के बाद लोगों ने फोटो और वीडियो के जरिए मीम्स की बौछार कर दी हैं.

एक यूज़र ने इस मीम को शेयर किया है.

एक यूज़र ने एलन मस्क पर भी चुटकी ली है.

यह समस्या अचानक शुरू हुई जिसने दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है. अभी भी WhatsApp ठीक से नहीं चल रहा है और मैसेज भेजने में लोगों को दिक्कत आ रही है.

देखा जाए तो यूजर्स ने सबसे ज्यादा समस्या वाट्सएप पर महसूस की है. डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक देर रात 11 बजे 20 हजार से ज्यादा कंप्लेंट आईं, वहीं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी मीम्स देखने को मिल रहा है. फिलहाल मेटा इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.



from NDTV India - India https://ift.tt/20MxkpS

No comments