‘इंडिया’ गठबंधन EVM संबंधी चिंताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा
विपक्षी ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन महाराष्ट्र में हुए हालिया विधानसभा चुनाव में ईवीएम में कथित हेरफेर को लेकर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है. निर्वाचन आयोग के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के निर्णय की घोषणा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता प्रशांत जगताप ने की.
राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार, आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल और जाने-माने वकील एवं कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी के बीच यहां हुई एक बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की गई.
‘इंडिया' गठबंधन का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के पक्ष में ईवीएम में कथित गड़बड़ी हुई जिसके कारण वह महाराष्ट्र में चुनाव हार गया.
बैठक के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली में मतदाता सूची से संबंधित अपनी चिंताओं को उठाया, जहां अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.
from NDTV India - India https://ift.tt/6ohLbOu
No comments