Breaking News

CM सुक्खू अपने कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर हिमाचल प्रदेश में 6 नई योजनाएं शुरू करेंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि वह 11 दिसंबर को अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर छह नयी योजनाएं शुरू करेंगे. सुक्खू ने अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर 11 दिसंबर को बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की समीक्षा की तथा जिला प्रशासन को रैली के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए.

  • उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि नयी योजनाओं में राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार योजना के तहत ई-टैक्सी और विधवाओं के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शामिल हैं.
  • उन्होंने कहा कि अन्य योजनाओं में हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना, हिम भोग आटा, गोबर खरीद योजना और उन किसानों को धन हस्तांतरित करना शामिल है जिनकी प्राकृतिक रूप से उगाई गई मक्का को राज्य सरकार द्वारा खरीदा गया है.

बयान में कहा गया कि इसके अतिरिक्त, पांच आयुष मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी तथा पुरानी पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे. समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित भी किया जायेगा. यह समारोह ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल' विषयवस्तु पर आधारित होगा.

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सोमवार को सरकार के खिलाफ रैली निकाली और सुक्खू पर उस क्रशर आपरेटर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया, जो प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राज्य में कथित तौर पर खनन कर रहा था.

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने रैली के दौरान कहा, ‘‘प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा इस ऑपरेटर को गिरफ्तार किए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री सुक्खू ने दावा किया कि वह उसे नहीं जानते. हालांकि, एक वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि मुख्यमंत्री अपनी सरकारी कार में आरोपी को ले जा रहे हैं, यहां तक ​​कि उसके लिए कार का दरवाजा भी खोल रहे हैं.''
 



from NDTV India - India https://ift.tt/6KY83Bc

No comments