न्यूजीलैंड से भारत तक ... तस्वीरों में देखिए कहां-कैसा रहा नए साल का सेलिब्रेशन
दुनिया भर में साल 2025 के आगाज का जश्न के साथ स्वागत किया गया. नया साल नए संकल्पों और उम्मीदों के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. विभिन्न टाइम जोन में बंटी दुनिया में कुछ देशों ने हमसे पहले नववर्ष मनाया तो कुछ देशों ने हमारे बाद नए साल का स्वागत किया. भारत में नए साल के जश्न के लिए लोगों ने अपने-अपने तरीके से प्लान बनाए. कुछ लोग पहाड़ों पर पहुंचे तो कुछ ने इस पल को बेहद खास बनाने के लिए समंदर का किनारा चुना. साथ ही इस मौके पर दुनिया के अलग-अलग देशों में जमकर आतिशबाजी भी की गई.

प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती गणराज्य में सबसे पहले नए साल का आगाज हुआ. इसके बाद न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत किया गया.

बहुत से लोग अपने दोस्तों के साथ नए साल का सेलिब्रेशन करते नजर आए.

नए साल के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े.

नए साल के स्वागत का जश्न कई लोगों ने अपने दोस्तों के साथ मनाया.

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए होटलों और रेस्टोरेंटों ने भी जमकर तैयारी की थी.

घड़ी के 12 बजाते ही लोगों ने डांस के जरिए सेलिब्रेट किया.

कई जगहों पर सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े.

बड़ों के साथ ही बच्चों के लिए भी नववर्ष का आगमन शानदार बन गया.

इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विभिन्न आयोजनों में लोगों ने जमकर मस्ती की.

इस दौरान बड़े शहरों में पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई.
from NDTV India - India https://ift.tt/3kSBeMU
No comments