उद्धव ठाकरे ने नागपुर में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से की मुलाकात
शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को नागपुर विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात सीएम फडणवीस के कक्ष में हुई.
इस मुलाकात के दौरान उद्धव के साथ शिवसेना (उबाठा) के विधायक आदित्य ठाकरे, अनिल परब और वरुण सरदेसाई भी मौजूद रहे.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं. राज्य विधानमंडल के मौजूदा शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए उद्धव मंगलवार को यहां नागपुर पहुंचे.
वो शाम को शिवसेना (उबाठा) के विधायक दल की बैठक में भी भाग लेंगे.
वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (तब अविभाजित) ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर लंबे समय से सहयोगी रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ संबंध तोड़ लिए थे.
from NDTV India - India https://ift.tt/gOluGc0
No comments