LIVE NEWS UPDATES : पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी
बिहार की स्वर कोकिला और छठ पूजा के अपने लोक गीतों के लिए मशहूर शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. शारदा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से बेहद बीमार थीं और दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं. इसी बीच उन्हें मंगलवार को वेंटीलेटर सपोर्ट दिया गया था और उनके बेटे ने बताया था कि मां की स्थिति बहुत खराब है. शारदा सिन्हा ने रात को 9 बजकर 27 मिनट पर अंतिम सांस ली थी. वहीं दूसरी ओर अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी है. एक्जिट पोल्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं.
from NDTV India - India https://ift.tt/kLXNSzI
No comments