Breaking News

बिहार: जमीन विवाद में झड़प के दौरान बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

बिहार के करीब 45 हजार राजस्व गांवों में जमीन सर्वे का काम चल रहा है. सर्वे के दौरान कई जिलों से विवाद की खबरें भी सामने आ रही है. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां जमीन नापी के दौरान गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. हालांकि, परिजनों ने मृतक के भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज किया है.

परिजनों के द्वारा सूर्य नारायण महतो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया. परिजनों के द्वारा घटना की सूचना बखरी थाना पुलिस को दी गई. बखरी थाना पुलिस सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है.

मृतक के पुत्रवधू रेणु देवी ने बताया कि मेरे ससुर घर में खाना खा रहे थे. तभी उनका भतीजा पहुंचा और जमीन सर्वे के लिए नापी में चलने की बात कही. इसके बाद सुर्य नारायण महतो जमीन पर पहुंचे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और उनकी हत्या कर दी गई है.

प्रभारी एसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सूर्य नारायण महतो बखरी थाना क्षेत्र के महादेव चक गांव के रहने वाले थे और वह बीमार थे. भाइयों के बीच जमीन के सर्वे को लेकर कुछ आपसी विवाद था, जिसे लेकर वह सभी लोग आपस में लड़ झगड़ रहे थे. सूर्य नारायण महतो झगड़ा छुड़वाने गए थे. इसी क्रम में वह गिर गए और अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पूरे घटना को बखरी डीएसपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.



from NDTV India - India https://ift.tt/rbLiRwe

No comments