कश्मीर बदल रहा है: पहली बार श्रीनगर के लाल चौक पर भव्य तरीके से मनाई गई दिवाली
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मशहूर लाल चौक पर स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के पास बृहस्पतिवार को पहली बार भव्य तरीके से दिवाली मनाई गई. इस दौरान सैकड़ों स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने दीये जलाए.
श्रीनगर के केंद्र में स्थित लाल चौक दिन के समय पर्यटकों से गुलजार रहा और, शाम को जीवंत हो गया तथा पूरा बाजार दिवाली की वजह से रोशनी से जगमगा उठा. यहां भी दिवाली के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अधिकारियों ने बताया कि शहर के केंद्र में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भव्य तरीके से दिवाली मनाई गई है.
गुजरात के राजकोट से आई पर्यटक रश्मि ने कहा, ‘‘मैं यहां आकर बहुत खुश हूं. यहां का माहौल बहुत बढ़िया है. मैंने ऐसा उत्सवी माहौल कहीं नहीं देखा.''
एक अन्य पर्यटक मनीष ने कहा, ‘‘हम कश्मीर के लोगों के आभारी हैं जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हमारे जश्न में शामिल हुए.'' समारोह को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई
from NDTV India - India https://ift.tt/Z0BOVKr
No comments