एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट को बम की धमकी, कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल को किया सतर्क
एयर इंडिया की फ्लाइट AI147 पर बम की धमकी मिलने के बाद कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सतर्क कर दिया गया है. विमान भारत के अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. विमान के कप्तान ने पाकिस्तानी अधिकारियों को सूचित किया कि विमान के अंदर स्थिति नियंत्रण में है और बिना किसी बदलाव के यात्रा जारी रखने का फैसला किया गया.
बम की सूचना मिलने के समय विमान थारपारकर के पास पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था. नवाबशाह और कलात से होते हुए अफगानिस्तान में प्रवेश कर गया. एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक विमान करीब 1 घंटे 35 मिनट तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रहा और करीब 700 समुद्री मील की दूरी तय की. अभी भी विमान ऑन रूट है और लंदन की ओर जा रहा है.
आपको बता दें कि विमानों को धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आज दिन में ही 95 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. जिन विमानों को ये धमकियां मिली हैं, उनमें एयर इंडिया के 20, विस्तारा के 20 , इंडिगो के 25 और अकासा के 20 विमान सहित कुल 95 विमान शामिल हैं. विमानों को धमकी मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ दिन पहले भी एक के बाद एक कई विमानों को उड़ाने की धमकियां दी गईं थीं.
इन विमानों को भी आज मिली थी धमकी
- 6E 11 दिल्ली से इस्तांबुल
- 6E 17 मुंबई से इस्तानबुल
- 6E 58 जेद्दा से मुंबई
- 6E 125 बेंगलुरु से झारसुगुड़ा
- 6E 133 पुणे से जोधपुर
- 6E 135 कोलकाता से पुणे
- 6E 149 हैदराबाद से बागडोगरा
- 6E 196 कोच्चि से बेंगलुरु
- 6E 304 कोच्चि से हैदराबाद
- 6E 201 गुवाहाटी से कोलकाता
- 6E 282 दिल्ली से अजवाल
- 6E 277 अहमदाबाद से लखनऊ
- 6E 265 जयपुर से चेन्नई
- 6E 289 गोवा से कोलकाता
- 6E 112 चंडीगढ़ से अहमदाबाद
- 6E 394 गुवाहाटी से कोलकाता
- 6E 362 हैदराबाद से गोवा
- 6E 334 कोलकाता से हैदराबाद
- 6E 235 कोलकाता से बेंगलुरु
- 6E 236 बेंगलुरु से कोलकाता
from NDTV India - India https://ift.tt/iz2xsVN
No comments