Breaking News

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बातचीत हुई, पाक मीडिया का दावा

इस्लामाबाद में दो दिन से चल रहे शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के बीच सबसे ज़्यादा नज़र भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पर रही. पाकिस्तान ये उम्मीद करता रहा कि शायद उनके आने से रिश्तों की कोई खिड़की खुले. अब पाकिस्तान मीडिया के हवाले से ख़बर आ रही है कि SCO बैठक के बाद लंच के दौरान भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के एक साथ एक टेबल पर बैठने की व्यवस्था की गई थी. लंच के दौरान दोनों विदेश मंत्रियों के बीच अनौपचारिक बातचीत भी हुई, लेकिन क्या बातचीत हुई इसका ब्योरा पाकिस्तान की मीडिया या भारत-पाकिस्तान की तरफ से अभी नहीं दिया गया है.

जयशंकर के एससीओ में शामिल होने से पाकिस्तान के मन में क्यों फूट रहे लड्डू? समझिए सारा खेल 

जयशंकर के पाकिस्तान आने की खबर मिलने के बाद से ही पाकिस्तान बेहद खुश था.आखिर 9 साल बाद कोई भारतीय विदेशमंत्री पाकिस्तान आ रहा था. इसी कारण पाकिस्तान लगातार संबंधों में आई खटास को दूर करने के लिए बयान दे रहा था. उसकी पूरी कोशिश रही कि द्विपक्षीय वार्ता हो जाए, लेकिन भारत ने आतंकवाद और बातचीत एकसाथ जारी रखने से इनकार कर दिया. शरीफ परिवार से लेकर जरदारी परिवार तक की तरफ से बातचीत को लेकर बयान आए लेकिन बातचीत न हो सकी.

इसके बाद पाकिस्तान ने जानबूझकर लंच की टेबल पर अपने विदेश मंत्री के बगल में जयशंकर को बैठाया. उनका अंदाजा था कि जयशंकर के साथ इस दौरान थोड़ी-बहुत तो बातचीत हो ही जाएगी और हो भी गई. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जहां दोनों लंच की टेबल पर बात करते नजर आ रहे हैं.



from NDTV India - India https://ift.tt/ZPeAmNF

No comments