Breaking News

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी ने नाबालिग होने का दावा किया तो अदालत ने हड्डी परीक्षण का आदेश दिया

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (Baba Siddiqui Murder) के दूसरे आरोपी की उम्र की पुष्टि के लिए उसका बोन ओसिफिकेशन टेस्ट (हड्डी परीक्षण) कराया जाएगा. मुंबई की एक अदालत ने आज यह आदेश दिया और फिलहाल उसकी पुलिस हिरासत को रोक दिया गया है. उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए युवक ने दावा किया है कि वह नाबालिग है, जबकि उसके आधार कार्ड पर लिखा है कि वह 19 साल का है. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की कल रात मुंबई के बांद्रा पूर्व में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी हुई है. फेसबुक पोस्ट कर हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला शख़्स को पुलिस ने गिरफ्तार पुणे से गिरफ्तार किया है. शिबू लोंकर के नाम से उसके भाई प्रवीण लोंकर ने फेसबुक पोस्ट कर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जिम्मेदारी ली थी.

अजित पवार, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल, अमीन पटेल बड़ा कब्रिस्तान पहुंचे हैं. बाबा सिद्दीकी को गन सेल्यूट दिया गया है. कुछ ही देर में बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. कुछ ही देर में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.

बाबा सिद्दीक़ी हत्याकांड के तीन में से दो आरोपी यूपी के बहराइच के गंडारा गांव के रहने वाले हैं. धर्मराज और शिवकुमार गौतम का घर गंडारा गांव में आसपास ही है. बेहद गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले दोनों अपने गांव से होली के बाद कमाने के लिए पुणे गये थे. कभी कभार घरवालों से बात कर लिया करते थे. अब वो मुंबई कब गये, कैसे गये, किसके कहने से गये, इसकी कोई जानकारी घरवालों को नहीं है. धर्मराज कश्यप की मां और शिवकुमार उर्फ शिवा की मां की तबीयत बेटे की हरकत पता चलने के बाद खराब है. एनडीटीवी से बातचीत में आरोपियों के परिजनों ने रो-रोकर पूरी बात बताई.

Baba Siddique Murder LIVE Updates:

बाबा सिद्दीकी से संजय दत्त का क्या था रिश्ता? जानिए कैसे आए राजनीति में और अब तक के बड़े अपडेट

"सलमान खान की मदद करने वाले...": बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नई धमकी



from NDTV India - India https://ift.tt/QBkfetr

No comments