अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के इंजन समेत 8 डिब्बे पटरी से उतरे
महाराष्ट्र के मालेगांव के पास गुरुवार को रेल हादसा हुआ है. अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. हादसे में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, 12520 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गुरुवार सुबह ही अगरतला से रवाना हुई थी. दोपहर करीब 3:55 बजे यह लुमडिंग-बर्डरपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतर गई. ट्रेन के पावर कार और इंजन समेत 8 डिब्बे बेपटरी हुए हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत मेडिकल ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंच चुकी है. मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं.

इस बीच लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का ऑपरेशन अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है. रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. हेल्पलाइन नंबर 03674 263120, 03674 263126 पर कॉल करके हादसे का अपडेट लिया जा सकता है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया पोस्ट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रेल हादसे को लेकर X पर पोस्ट किया है. CM ने लिखा, "12520 अगरतला-LTT एक्सप्रेस के 8 कोच बेपटरी हुए हैं. लुमडिंग के पास डिबालोंग स्टेशन पर यह हादसा हुआ है. हादसे में कोई बड़ी कैजुअल्टी नहीं हुई है. न ही कोई गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित हैं."
8 coaches of Train 12520 Agartala –LTT Express derailed at Dibalong station near Lumding at 15:55 Hrs today. ????? ??? ???? ?? ????? ???????? ?? ?????? ??? ??? ?????????? ??? ????.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 17, 2024
We are coordinating railway authorities…
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हम रेलवे अथॉरिटी के साथ को-ऑर्डिनेट कर रहे हैं. साइट पर रिलीफ ट्रेन भेजी गई है. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है."
from NDTV India - India https://ift.tt/yD2tCkv
No comments