Breaking News

लद्दाख से दिल्ली प्रदर्शन करने आ रहे थे सोनम वांगचुक, सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने किया डिटेन

दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को हिरासत में ले लिया है. सोनम वांगचुक के साथ साथ लगभग 130 लोग दिल्ली की तरफ प्रोटेस्ट करने आ रहे थे. हरियाणा से जैसे ही दिल्ली में सोनम वांगचुक दाखिल हुए दिल्ली पुलिस ने सिंधु बोर्डर पर सभी को हिरासत में ले लिया. दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सोनम समेत सभी को हिरासत में लिया है.

हिरासत में लिए गए सभी लोगों को अलग अलग पुलिस स्टेशन में रखा गया है. आज ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने दिल्ली के कई इलाकों में  BNNS की धारा 163 लगाई है. जिसके बाद 5 से ज्यादा लोगों के एक साथ जमा होने पर पाबंदी है, प्रोटेस्ट करने पर पाबंदी है.

हिरासत में लिए जाने से पहले सोनम वांगचुक ने एक वीडियो संदेश जारी किया था. जिसमें उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके शांतिपूर्ण पदयात्रा को रोकने की कोशिश पुलिस की तरफ से हो रही है. हजारों की संख्या में पुलिस बल को दिल्ली बॉर्डर पर जमा किया गया है. उन्होंने कहा कि मुझे हिरासत में लेने के बाद कहां ले जाया जाएगा इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है.  साथ ही उन्होंने कहा कि उनके हौसले बुलंद हैं. देश की जनता उनके साथ है. 

ये भी पढ़ें:-

आखिर लद्दाख में 5 नए जिले बनने से इतने खुश क्यों हैं सोनम वांगचुक



from NDTV India - India https://ift.tt/yN83WAD

No comments