महाराष्ट्र के नासिक में 300 फीट गहरी खाई में गिरा दूध से भरा टैंकर, 5 की मौत, 4 घायल
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई नासिक हाईवे पर न्यू कसारा घाट के समीप एक दूध से भरा टैंकर खाई में गिर गया. चालक के नियंत्रण खोने के कारण टैंकर 300 फीट गहरी खाई में चला गया. इस घटना में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है और 4 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं. घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गयी. हालांकि बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आपदा प्रबंधन की टीम ने कुछ शवों को घटनास्थल से निकाल लिया है.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां प्राइवेट बस और पिकअप की ज़ोरदार भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गयी और 27 लोग घायल हो गए. बुलन्दशहर के सलेमपुर इलाक़े के बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर ये सड़क हादसा हुआ.
ये भी पढ़ें-:
उत्तर प्रदेश में कोर्ट से लौट रही दो बहनों को कार ने कुचला, पति और जेठ पर लगाया हमला करने का आरोप
from NDTV India - India https://ift.tt/sLplSK7
No comments