Breaking News

PM मोदी ने महाराष्ट्र को दी 29,400 करोड़ की सौगात, बताया- विकास को लेकर क्या है लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया. उन्होंने ठाणे बोरीवली ट्विन टनल परियोजना और गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजना में सुरंग कार्य की आधारशिला रखी. साथ ही साथ उन्होंने नवी मुंबई में कल्याण यार्ड रिमॉडलिंग और गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल की आधारशिला भी रखी.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर नए प्लेटफॉर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 10 और 11 के विस्तार को राष्ट्र को समर्पित किया.

इस मौके पर पीएम मोदी ने निवेशकों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य महाराष्ट्र की शक्ति का उपयोग करके इसे दुनिया की आर्थिक महाशक्ति में बदलना है; मुंबई को दुनिया की फिनटेक राजधानी बनाएं. देश की जनता निरंतर तीव्र विकास चाहती है और अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित बनाना चाहती है.



from NDTV India - India https://ift.tt/N7AFElU

No comments