सलमान खान ने बताया लॉरेंस बिश्नोई उन्हें क्यों दे रहा धमकी? चार्जशीट में बयान से कई खुलासे
अभिनेता सलमान खान के बांद्रा आवास पर अप्रैल में की गई गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया. इसके मुताबिक सलमान खान ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है, फिर भी उन्हें और उनके पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है.
इस साल 14 अप्रैल की सुबह दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां फायर की थीं.

मुंबई पुलिस के दाखिल चार्जशीट में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 6 गिरफ्तार आरोपियों और 3 वांछितों के नाम हैं. अपराध शाखा द्वारा दाखिल विशेष मकोका अदालत में 1,735 पन्नों के इस आरोप पत्र में तीन खंड में विभिन्न जांच दस्तावेज शामिल हैं.
मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा दायर आरोप पत्र में कहा गया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का टारगेट भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में अपनी सफलता के बाद महाराष्ट्र में वर्चस्व स्थापित करना था. बिश्नोई ने अपने जबरन वसूली रैकेट को और आगे बढ़ाने के इरादे से पैसे ऐंठने और डर पैदा करने के लिए सलमान खान को निशाना बनाया.

अपराध शाखा को गुप्ता के फोन पर 3-5 मिनट की रिकॉर्डिंग मिली, जहां उन्हें अनमोल बिश्नोई से बात करते और अभिनेता के आवास के बाहर शूटिंग की योजना बनाते हुए सुना गया.
ये भी पढ़ें: सलमान खान के घर पर गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने आरोप पत्र किया दाखिल, लॉरेंस बिश्नोई समेत 6 लोगों के नाम
from NDTV India - India https://ift.tt/Pjsnl7u
No comments