EXCLUSIVE : जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? CEC राजीव कुमार ने बताया
जम्मू कश्मीर में इस साल के अंत से पहले ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह महत्वपूर्ण बात कही. चुनाव आयोग जल्दी ही तारीखों का ऐलान कर सकता है.
लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू कश्मीर में अब तक का सबसे ज्यादा हिंसा-मुक्त मतदान हुआ. अब चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है. एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने संकेत दिया है कि अगले कुछ कुछ ही महीना में इसका ऐलान हो जाएगा. चुनाव आयोग जल्दी ही जम्मू कश्मीर की जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका देगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एनडीटीवी से कहा, "जम्मू कश्मीर में जल्दी ही चुनाव होंगे. जम्मू कश्मीर में लोकसभा के चुनाव हिंसा मुक्त रहे. इस साल के अंत से पहले 100% जम्मू कश्मीर में चुनाव होंगे...हम जल्दी ही इस बारे में फैसला करेंगे".
इस साल लोकसभा इलेक्शन के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में करीब 10,000 crore कि ड्रग्स और दूसरी सामग्रियां seize की गई, जो एक रिकॉर्ड है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने एनडीटीवी से कहा कि आयोग ने अवैध सामग्रियों के दुरुपयोग को रोकने की तैयारी लोकसभा इलेक्शन से 2 साल पहले ही शुरू कर दी थी.
चुनाव में मनी और मसल पावर के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए एक लेवल प्लेयिंग फील्ड बनाने के लिए EC ने गंभीरता से इस बार लोकसभा इलेक्शन के दौरान पहल की. राजीव कुमार ने एनडीटीवी से कहा, "हमने इसके लिए इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया. हमने सारी एजेंसियों - इनकम टैक्स, कस्टम्स, एक्साइज, BSF... दूसरी सिक्योरिटी एजेंसीज को एक साथ जोड़ा.
राजीव कुमार ने एनडीटीवी से कहा, "हमने अधिकारियों को ताकत दी उन्हें अधिकार दिया हेलीकॉप्टरों को भी चेक करने का. कई मंत्रियों के हेलीकॉप्टर की चेकिंग की गई. ड्रग्स हमारे बच्चों को खराब कर रही है."
नतीजे से पहले EVM को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाताओं ने अफवाहों को नकारते हुए वोट किया है. इससे EVM भी खुश है, शक का इलाज हकीम के पास भी नहीं है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 65.79 फ़ीसदी मतदान हुआ है. इस पर जब पोस्टल बैलट के आंकड़े जुड़े जाएंगे तो मतदान का कुल प्रतिशत 66 फीसदी के पार चला जाएगा.
from NDTV India - India https://ift.tt/Qwo7v06
No comments