मोदी जीते तो... पंडित नेहरू के रिकार्ड की करेंगे बराबरी, अजेय नेता की छवि और 'मोदी मैजिक' पर भी लगेगी मुहर
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के नतीजे चार जून यानी मंगलवार को आने वाले हैं. सातों चरण का मतदान खत्म होने के बाद आए तमाम एक्जिट पोल में एक बार फिर बीजेपी की सरकार आती दिख रही है. ऐसे में अगर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हैं, तो वो इतिहास बनाएंगे. इससे पहले केवल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ही लगातार तीन बार जीते थे. पंडित नेहरु 16 साल और 286 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे.
स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्पष्ट बहुमत से लगातार तीन बार सरकार केवल कांग्रेस ने बनाई है. बीजेपी को अगर फिर से स्पष्ट बहुमत मिलता है तो वो कांग्रेस के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी.

एक्जिट पोल का अनुमान है कि बीजेपी तमिलनाडु और केरल में खाता खोलेगी. अगर ऐसा होता है तो बीजेपी हर मायने में एक राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी, जिसकी उपस्थिति उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत के हर राज्य में होगी.

एंटी इनकंबेंसी के बजाए प्रो इनकंबेंसी
नरेंद्र मोदी गुजरात में लगातार सत्ता में वापसी करते आए थे और केंद्र में भी उनकी तीसरी जीत प्रो इनकंबेंसी की धारणा को मजबूत करेगी. वहीं नरेंद्र मोदी की अजेय नेता की छवि बरकरार रहेगी, जो आज तक कोई चुनाव नहीं हारे.

बीजेपी ने ये पूरा चुनाव मोदी के नाम पर और उनके काम पर लड़ा है. 'मोदी की गारंटी' बीजेपी का प्रमुख मुद्दा रहा है. लगातार तीसरी बार जीत का मतलब होगा, जनता ने 'मोदी मैजिक' और 'मोदी की गारंटी' पर मुहर लगाई.
from NDTV India - India https://ift.tt/TnIhy2A
No comments