Breaking News

तेलंगाना सरकार ने 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया, कुछ ही दिन पहले बदले गए थे आईएएस

तेलंगाना सरकार ने राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. यह आदेश तेलंगाना सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने जारी किया है. अभी हाल ही में तेलंगाना सरकार ने जिला कलेक्टरों का भी फेरबदल किया था. 15 जून को 20 से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था. पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस की रेवंत रेड्डी सरकार के सत्ता संभालने के बाद जिला कलेक्टरों का यह पहला बड़ा फेरबदल था और अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश भी आ गया.

सरकार के इस फैसले के पीछे तेलंगाना के मेडक में शनिवार रात हुई हिंसा से जोड़कर भी देखा जा रहा है. मेडक में शनिवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इसके बाद तेलंगाना में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी गई. साथ ही अतिरिक्त बल तैनात किए गए. हिंसा का कारण एक विशेष समुदाय के लोगों की ओर से की जा रही गौ तस्करी को माना जा रहा है. इस पर राजनीतिक आरोप भी जमकर लगाए गए.

राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने के उपायों के तहत जल्द ही 531 सिविल सहायक सर्जन, 193 लैब तकनीशियन और 31 स्टाफ नर्स के पद भरने की भी योजना बना रही है. शनिवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है और सिविल सहायक सर्जन, लैब तकनीशियन और स्टाफ नर्स की रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी.



from NDTV India - India https://ift.tt/wS4zqER

No comments