VIDEO: दूध लेने जा रहा था बुजुर्ग, दूसरी ओर से आ रही मौत से था अनजान; और रौंद गई Audi
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक तेज रफ्तार ऑडी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पार करते हुए देखा जाता है. तभी ये हादसा हुआ है.
सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार ऑडी कार ने दूध लेने जा रहे एक बुजुर्ग टक्कर टक्कर मार दी. इतनी जबरदस्त की बुजुर्ग व्यक्ति कई फुट उछलकर नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई कर जवाब मौके से फरार हो गया. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात सफेद गाड़ी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस ने कहा कि घटना नोएडा सेक्टर 53 में कंचनजंगा अपार्टमेंट के पास हुई. 63 वर्षीय जनक देव शाह ऑल इंडिया रेडियो से सेवानिवृत्त हुए थे और सेक्टर 53 में रहते थे. वह दूध खरीदने जा रहा था, पुलिस ने कहा, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह कई फीट हवा में उछल गए.
जब वे घर नहीं लौटा तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और सड़क पर उनका शव मिला. घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने कहा कि वे वाहन और मालिक के विवरण की तलाश कर रहे हैं.
हाल ही में पुणे में एक रईसजादे ने 2 करोड़ की पोर्शे से दो लोगों को कुचलकर मार डाला. इसके बाद उत्तर प्रदेश के झांसी में एक 70 साल के बुजुर्ग बाल-बाल बचे. हालांकि, वह गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
परिजनों का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने पर भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई. तब उन्होंने घटना का सीसीटीवी फुटेज स्वयं ही इकट्ठा किया और बड़ी संख्या में लोगों के साथ कोतवाली सेक्टर 24 पहुंचे. इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. लेकिन मुकदमा अज्ञात सफेद वाहन के खिलाफ दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है. सीसीटीवी फुटेज की जंच की जा रही है.
ये भी पढ़ें:-
14 पसलियां टूटीं, बीपी बढ़ा, ठंडा पड़ा शरीर... पुणे में पोर्शे के बाद अब झांसी में फॉर्च्यूनर का कहर
from NDTV India - India https://ift.tt/o1g657A
No comments