Breaking News

स्कूलों को मिले धमकी वाले ई-मेल को लेकर आया बड़ा अपडेट, IP एड्रेस के आधार पुलिस ने बुडापेस्ट पर जताया संदेह

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के करीब 150 स्कूलों में बम होने की धमकी देने वाले ई-मेल के हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भेजे जाने का संदेह है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी के अनुसार, इन ई-मेल का ‘आईपी पता' बुडापेस्ट में पाया गया है और दिल्ली पुलिस जल्द ही आगे की जांच के लिए हंगरी की पुलिस से संपर्क करेगी.

आईपी ​​​​(इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता इंटरनेट से जुड़े प्रत्येक डिवाइस को निर्दिष्ट एक विशिष्ट पहचान संख्या है. ई-मेल कथित तौर पर ‘मेल डॉट आरयू' सर्वर से भेजे गए, जिसमें दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं, जिसके बाद बड़े पैमाने पर निकासी और तलाशी शुरू हो गई.

ई-मेल से घबराए माता-पिता एक मई को अपने-अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की तरफ दौड़ पड़े. हालांकि, इस धमकी को बाद में अफवाह घोषित कर दिया गया, क्योंकि स्कूलों के परिसर से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इंटरपोल के जरिए रूस स्थित मेल सेवा कंपनी ‘मेल डॉट आरयू'को पत्र लिखा था.



from NDTV India - India https://ift.tt/PIVfioA

No comments