चुनाव आयोग ने YSR कांग्रेस, AAP, TDP चीफ और बिहार के डिप्टी CM के कुछ पोस्ट हटाने के लिए X को दिया आदेश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social media platform) एक्स ने मंगलवार को कहा कि भारत के चुनाव आयोग के आदेश पर कंपनी की तरफ से कुछ राजनेताओं, राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के राजनीतिक भाषण वाले कुछ पोस्ट को रोक दिया गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार एलन मस्क (Elon musk) की कंपनी एक्स ने कहा है कि वह चुनाव आयोग के आदेशों से असहमत है. एक्स ने कहा, "हम चुनाव आयोग से अपने सभी पोस्ट को वापस से पब्लिश करने देने की मांग करते हैं.
— Global Government Affairs (@GlobalAffairs) April 16, 2024
एक्स को इन नेताओं के पोस्ट को हटाने का मिला आदेश
गौरतलब है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए वाईएसआर कांग्रेस, AAP, एन चंद्रबाबू नायडू और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के चुनिंदा पोस्ट हटाने का आदेश दिया है. आदेश 2 अप्रैल और 3 अप्रैल को जारी किए गए थे और पोल पैनल द्वारा 10 अप्रैल को एक और ईमेल भेजा गया था.
पोस्ट क्यों हटाया गया?
चुनाव आयोग ने पाया कि आपत्तिजनक पोस्ट आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था, जो अन्य दलों के नेताओं या कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के किसी भी पहलू के आधार पर राजनीतिक दलों की आलोचना करने पर रोक लगाता है जो सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़े नहीं हैं.
ये भी पढ़ें- :
from NDTV India - India https://ift.tt/Wu54FwE
No comments