झारखंड में NDA की सभी 14 लोकसभा सीटों पर नजर : BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की झारखंड इकाई ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा की, ताकि राज्य की सभी 14 सीट पर गठबंधन को जीत मिल सके. बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.
उन्होंने कहा, 'हम अपने सहयोगियों के साथ बेहतर समन्वय के लिए लोकसभा, विधानसभा और जिला स्तर पर भी ऐसी बैठकें करेंगे, ताकि हम राज्य की सभी सीट पर जीत हासिल कर सकें.'
मरांडी ने कहा, '2019 के लोकसभा चुनाव में, राजग ने राज्य की 14 में से 12 सीट पर जीत हासिल की. इस बार, हमने ‘विकसित भारत' के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए राज्य की सभी 14 सीट पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री के पास 2047 तक का रोडमैप तैयार है. उनके पास चुनाव जीतने के बाद अगले 100 दिन का रोडमैप भी तैयार है.''
आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा की, ताकि राजग झारखंड की सभी 14 सीट जीत सके. उन्होंने कहा, 'राजग ने पिछले चुनावों में जो वादे किए थे, वे सभी या तो पूरे हो चुके हैं या कम से कम उनके लिए रोडमैप तैयार है.'
from NDTV India - India https://ift.tt/4WfHSU2
No comments