गर्लफ्रेंड को पार्क में जलाया, इलाज के दौरान युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़ के एक पार्क में एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र को कथित रूप से आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस के मुताबिक, घटना सेक्टर 35 पेट्रोल पंप से सटे पार्क में सोमवार रात को घटी.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मौके से भाग निकला. पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र 28 वर्ष के आस-पास थी और वह मोहाली के सोहना की रहने वाली थी.पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि उसके और विशाल के बीच प्रेम संबंध थे.
उसने कहा कि घटना में युवती 80 फीसदी तक झुलस गयी थी. उसे आनन-फानन में सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआईएमईआर स्थानांतरित कर दिया गया.
प्रकाश ने बताया, ''हमने मुकदमा दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार कर लिया, जो मोहाली के खरार कस्बे का रहने वाला है. अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है.''
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से युवती के जले हुए कपड़े, उसकी चप्पल और एक स्प्रे बरामद किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
from NDTV India - India https://ift.tt/dW6i9yH
No comments