लालू प्रसाद यादव ने मेरे साथ धोखा किया, अब पूरे बिहार में राजद को खत्म करने के लिए करूंगा काम : पूर्व विधायक रणधीर सिंह
राजद से बागी हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने जन आशीर्वाद सभा में खुलेआम राजद सुप्रीमो को धोखेबाज बताया. उन्होंने यहां रविवार को कहा कि वह पूरे बिहार में राजद को खत्म करने के लिए काम करेंगे और इसकी शुरुआत सारण के सभी सीटो से होगी. साथ ही, उन्होंने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया.
महराजगंज से पूर्व राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह ने मशरक में अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद निर्दलीय ताल ठोकने का किया ऐलान किया. उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर धोखा करने का आरोप लगाया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव पर भी धोखेबाजी का आरोप लगाया. पूर्व विधायक महराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे हैं.
दरअसल, राजद की महराजगंज सीट कांग्रेस के हिस्से में चली गई. पूर्व सांसद और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बीच काफी गहरी दोस्ती होने के बावजूद पूर्व विधायक रणधीर सिंह काे टिकट नहीं मिला, जिसके बाद पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के परिवार का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से रिश्ते में दूरियां बढ़ती नजर आईं. इसी का नतीजा है कि अब पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का परिवार राजद से नाता तोड़कर अपने दम पर महराजगंज से ताल ठोकने की बात कह रहे हैं.
मशरक में आयोजित जन आशीर्वाद सभा के दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा, "मैं पूरे बिहार में राजद का विरोध करूंगा और इसकी शुरुआत सारण के तीनों सीटो से होगी. आने वाले समय में पूरे बिहार से राजद को खत्म करने के लिए काम करूंगा."
from NDTV India - India https://ift.tt/QvcPkH4
No comments