Breaking News

गुरुग्राम साइबर पुलिस ने लोन ऐप से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 9 गिरफ्तार

ऑनलाइन ऐप के माध्यम से फौरन ऋण देने का वादा करके लोगों से पैसा वसूलने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ साइबर पुलिस ने किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने ऐप के तीन मालिकों और एक प्रबंधक समेत गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर कर्ज नहीं चुकाने वालों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की धमकी देकर पैसे वसूले. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके पास से आठ मोबाइल फोन, चार सीपीयू और सिम कार्ड से भरा एक डिब्बा जब्त किया गया है.

पुलिस के मुताबिक एक महिला ने तीन अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से 3000 रुपये का ऋण लिया था और जब वह समय पर कर्ज नहीं चुका पाई तो ऐप वाली कंपनी ने उसके फेसबुक पर ‘खराब पोस्ट' डालकर परेशान किया और उसके वॉट्सऐप पर लगातार ‘आपत्तिजनक पोस्ट' भेजे जाते रहे.

महिला ने कहा कि आरोपियों ने कर्ज नहीं चुकाने पर उसकी तस्वीरें परिवार वालों को भेजने की धमकी भी दी. पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर साइबर अपराध (पश्चिम) थाने में संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:- 
लोकसभा चुनावों में मोदी ब्रांड कितना अहम? NDA को रोकने के लिए क्या होगा INDIA का काउंटर प्लान?



from NDTV India - India https://ift.tt/6uzZ2Df

No comments