Breaking News

बेंगलुरु : बस कंडक्टर ने महिला यात्री को बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (BMTC) के एक बस कंडक्टर को महिला यात्री के साथ मारपीट करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह एक्शन लिया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला को बेरहमी से कंडक्टर पीट रहा है.

देखें वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला बिलेकल्ली से शिवाजीनगर जा रही थी, उस दौरान उसकी कंडक्टर से कथित तौर पर टिकट को लेकर बहस हो गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला यात्री कंडक्टर पर चिल्ला रही है, "मेरे साथ मारपीट करने की हिम्मत कैसे हुई?" इस दौरान अन्य यात्री दोनों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. हालात तब और ज्यादा बिगड़ गए जब कंडक्टर हिंसक हो गया और महिला ने उसे ही थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद पलटवार करते हुए कंडक्टर ने महिला को पीटा. महिला ने इस मामले की शिकायत सिद्दापुर पुलिस थाने में करवाई है. 

महिला के शिकायत दर्ज कराने के बाद बीएमटीसी ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया.

BMTC ने बयान जारी करते हुए कहा, "सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कंडक्टर होन्नप्पा नागप्पा अगासर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है और उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया."

BMTC ने साथ ही कहा है, "हम महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और महिला यात्रियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा, अशिष्ट व्यवहार और अप्रिय घटनाओं के दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."



from NDTV India - India https://ift.tt/k5qgGLn

No comments