Breaking News

यूपी : संतकबीरनगर में SBSP की महिला नेता की चाकू मारकर हत्‍या 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संतकबीरनगर जिले में एक महिला नेता की चाकू मारकर हत्‍या कर दी गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. यह घटना शहर कोतवाली के डीघा गांव की है. मौके पर भारी संख्‍या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. इस मामले में मृतक महिला के शव का पोस्‍टमार्टम कराने से उनके परिजन इनकार कर रहे हैं. 

संतकबीरनगर के डीघा गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक महिला नेता की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि जमीनी रंजिश के कारण घर में सो रही महिला नेता नन्दिनी राजभर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद संतकबीरनगर के जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे हैं. 

नन्दिनी राजभर संतकबीरनगर में सुभासपा की महिला सभा की प्रदेश महासचिव थीं. उनकी हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. संतकबीरनगर कोतवाली के कोतवाल बिजेंद्र पटेल को जनपद से हटाकर बस्ती रेंज ऑफिस से संबद्ध किया गया है. साथ ही संबंधित थाने के सीओ और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच भी कराई जाएगी. 

एसआईटी का किया गठन 

बस्‍ती रेंज के आईजी ने इस मामले की जांच एडिशनल एसपी बस्ती को सौंपी है. साथ ही जमीन विवाद की जांच के लिए आईजी ने एसआईटी का गठन किया है. 

ये भी पढ़ें :

* हरियाणा के मुरथल ढाबे पर 38 साल के शराब कारोबारी की हत्या, हमलावरों ने 35 गोलियां दागीं
* राजस्थान: 'अनैतिक संबंध' बनाने से इनकार करने पर 2 दोस्तों ने एक व्यक्ति की कर दी हत्या
* 2018 के अंकित सक्सेना मर्डर केस में तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा



from NDTV India - India https://ift.tt/LNke1Il

No comments