Breaking News

ऑपरेशन Rising Sun : पांच शहरों से 61kg सोना, ₹13 लाख कैश, 19 लग्जरी कारें बरामद; 12 गिरफ्तारी

राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने ऑपरेशन Rising Sun  के तहत सोने की तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है.  DRI ने गुवाहाटी, बारपेटा, दरभंगा, गोरखपुर और अररिया में छापेमारी कर 61 किलो सोना, 13 लाख रुपये कैश और 19 लग्जरी गाड़ियां बरामद की. जानकारी के मुताबिक, बरामद सोने की कीमत 40 करोड़ रुपये है. इस पूरे ऑपरेशन में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 मास्टरमाइंड भी शामिल हैं.

राजस्व खुफिया निदेशालय ने आरोपियों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग भारत-म्यांमार बॉर्डर से सोने की तस्करी करते हैं और असम के गुवाहाटी होते हुए दिल्ली और दूसरे शहरों में सोने की तस्करी करते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ऑपरेशन के दौरान DRI की टीम ने गुवाहटी में मौजूद एक घर से 22.74 kg सोना और 13 लाख रुपये कैश समेत इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां बरामद की. वहीं टीम को गुवाहाटी के बारपेटा के लिए निकली एक गाड़ी से 13.28 किलो सोना भी मिला. DRI ने बिहार के दरभंगा से एक गाड़ी में  13.27 kg सोना, गोरखपुर में एक गाड़ी से 11.79 kg  बरामद किया.

इसके अलावा अररिया में 9 ऐसी गाड़ियो की पहचान हुई जिनमें आरोपियों में सोने की तस्करी के लिए कैविटी (गुप्त जगह) बना रखी थी, उन गाड़ियों को जब्त किया गया. ऑपरेशन Rising Sun के तहत सोने की तस्करी के मामले में गुवाहटी से 8 लोग, मुजफ्फरपुर से 2 और गोरखपुर से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.



from NDTV India - India https://ift.tt/a2L6XGA

No comments