Breaking News

हरियाणा में नए मंत्रियों ने कार्यभार संभाला, सीएम नायब सिंह सैनी ने की नए मंत्रिमंडल की बैठक

हरियाणा के नए मंत्रियों ने शनिवार को अपने विभागों का कार्यभार संभाल लिया. उन्हें 22 मार्च को विभाग आवंटित किए गए थे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां नए मंत्रिमंडल की बैठक की. मंत्रियों ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

नायब सिंह सैनी ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उसी दिन सैनी के साथ भाजपा के चार विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी. बाद में, सैनी ने आठ भाजपा विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया, जिनमें सात नए चेहरे हैं.

शनिवार को कमल गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार संभाला, जबकि सीमा त्रिखा ने स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला.

विकास और पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल, सिंचाई और जल संसाधन राज्यमंत्री अभय सिंह यादव, शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, सामाजिक न्याय अधिकारिता और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय राज्य मंत्री बिशंबर बाल्मीकि तथा पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री संजय सिंह ने भी पदभार संभाल लिया.

मंत्रियों को शुक्रवार को विभागों का बंटवारा किया गया था.



from NDTV India - India https://ift.tt/lCRZB9g

No comments